मशहूर तोता राम पकौड़े वाले के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 02 Mar, 2019 04:45 PM

करनाल के घरौंडा में मशहूर तोता राम पकौड़े वाले के बेटे को बीती रात अज्ञात युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक की टांग में गोली लगी, जिसके कारण वह दर्द से कराहते हुए वहीं टेबल पर लेट गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो...

करनाल(केसी आर्या): करनाल के घरौंडा में मशहूर तोता राम पकौड़े वाले के बेटे को बीती रात अज्ञात युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक की टांग में गोली लगी, जिसके कारण वह दर्द से कराहते हुए वहीं टेबल पर लेट गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हमलावर युवक तीन से चार की संख्या में स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। उनमें से एक ने आते ही तोताराम के बेटे पर थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद बंदूक निकालकर पैरों में फायरिंग करना शुरू कर दी। तभी एक गोली युवक को लग जाती है। तबतक दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच जाते हैं और फायरिंग करके वापस चले जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!