Faridabad: जूता फैक्ट्री में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी... करोड़ों के नुकसान की आशंका

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2026 11:21 AM

fire suddenly breaks out at a shoe factory sparking panic

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर क्षेत्र में स्थित गुरु कृपा कंपनी की जूता फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर क्षेत्र में स्थित गुरु कृपा कंपनी की जूता फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनरी जलकर काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल राहत की बात यह है कि आग की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!