दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से चार बच्चे झुलसे, एक बच्ची की हालत नाजुक(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 01 Feb, 2020 01:05 AM

आग की चपेट में आने से चार बच्चे झुलस गए हैं, इनमें से एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के जिला यमुनानगर की जम्मू कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे के पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे झुलस गए हैं, इनमें से एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल से घर आने के बाद 10 वर्षीय बच्ची कशिश घर की छत पर खेलने के लिए गई थी। इस दौरान बच्ची घर की ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज की तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। वहीं करंट लगने से 2 मंजिला घर में भी आग गई। वहीं बच्ची को इलाज के लिए यमुनानगर ट्रामा सेंटर लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!