Jind: गेहूं की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 8 के बजाय इतने घंटे की जाएगी कर्मचारियों की ड्यूटी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Mar, 2025 03:13 PM

fire department on alert mode to protect wheat

गेहूं कटाई का काम अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। इस सीजन में खेतों में खड़ी फसलों में लगने वाली आग के मामलों में भी इजाफा हो जाता है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : गेहूं कटाई का काम अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। इस सीजन में खेतों में खड़ी फसलों में लगने वाली आग के मामलों में भी इजाफा हो जाता है। हर वर्ष दर्जनों ऐसे मामले सामने आते हैं। जिसमें आगजनी के कारण किसानों की मेहनत राख में तबदील हो जाती है। ऐसे में यह समय अग्निशमन विभाग के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के पास जिले में गाडिय़ों की कमी के साथ स्टाफ की भी भारी कमी है। नियमानुसार एक गाड़ी पर एक छह कर्मियों की जरूरत एक शिफ्ट में होती है। जिले में अग्निशमन विभाग के पास 14 गाड़ियां है। इन सभी गाड़ियों पर एक शिफ्ट में 84 कर्मचारियों की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगती है। अगर तीन शिफ्टों में काम करें तो जिले में 252 कर्मचारियों की जरूरत है। विभाग के पास फिलहाल 115 कर्मचारी काम संभाले हुए हैं।

फायर कर्मियों की ड्यूटी का समय 8 के बजाय 12 घंटे किया जाएगा

फसलों की कटाई के समय को देखते हुए सभी फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द करके ड्यूटी का समय आठ की बजाए 12 घंटे किया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी का समय चार घंटे बढ़ाने के बाद काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त छुट्टी पर गए कर्मियों को भी ऑन कॉल ड्यूटी के लिए अलर्ट किया जाएगा ताकि आगजनी से निपटने में कोई कोताही न बरती जाए। जिले में पांच गाडिय़ों की मांग की हुई है। 

गत वर्ष भी हुई थी आगजनी की घटनाएं

पिछले वर्ष भी गेहूं में आगजनी की जिले में काफी घटनाएं हुई थी। इनमें सैंकड़ों एकड़ फसल राख में तबदील हुई थी। इस वर्ष इस तरह की घटनाएं न होंए इसके लिए फायर बिग्रेड की तैयारियां तो पूरी हैंए मगर अभाव के चलते फायर बिग्रेड अपने मिशन पर कितना सफल होती है ये देखने वाली बात होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!