BREAKING: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, 5-6 हमलावरों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 08:55 PM

breaking liquor contractor shot dead in jind

हरियाणा के जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भून दिया। गोलियों की दनदनाहट से चारों तरफ हड़कंप मच गया। ठेकेदार को जींद के सिविल अस्पताल में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भून दिया। गोलियों की दनदनाहट से चारों तरफ हड़कंप मच गया। ठेकेदार को जींद के सिविल अस्पताल में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलियों की आवाज से इलाके में डर का माहौल है।

जानकारी के अनुसार खरकरामजी गांव निवासी विरेंद्र ने अपने गांव में ही शराब ठेका किया हुआ है। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब वह अपने शराब ठेके पर बैठा हुआ था, तभी गाड़ी में सवार होकर 5-6 युवक आए और गाड़ी से उतरते ही विरेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर आरोपी फरार हो गए। इसमें विरेंद्र को कई गोलियां लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!