Sonipat Shop Fire: कार एंड बाइक एक्सेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Aug, 2024 01:11 PM

fire broke out in a car and bike accessories shop

सोनीपत जिले के छोटूराम चौक पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नवीन नाम की कार एंड बाइक एसेसरीज नाम की दुकान में आग लग गई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के छोटूराम चौक पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नवीन नाम की कार एंड बाइक एसेसरीज नाम की दुकान में आग लग गई। दुकान में आसपास के दुकानदारों ने धुंआ उठाता हुआ पाया, जिसकी सूचना दमकल विभाग के साथ-साथ दुकान मालिक को भी दी गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। 

बताया जा रहा है कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं आग लगने के बाद दुकान मालिक नवीन कुमार का कहना है कि वह कल देर शाम अपनी दुकान अच्छे से बंद करके गया था, लेकिन आज उनकी दुकान में कैसे आग लगी। यह नहीं बता सकते, बिजली भी बंद कर दी गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!