Farmer Protest: शंभू बार्डर से आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Dec, 2024 07:49 AM

farmers will march to delhi from shambhu border today

किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। शंभू बार्डर से आज किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। शंभू बार्डर पर पुलिस का नोटिस भी चस्पा किया गया है।

हरियाणा डेस्क: किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। शंभू बार्डर से आज किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। शंभू बार्डर पर पुलिस का नोटिस भी चस्पा किया गया है। दिल्ली कूच से पहले किसानों ने शंभू बार्डर पर रात गुजारी। 

बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर आज शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली कूच करेंगे। शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। वाटर कैनन और आंसू गैस युक्त ड्रोन भी लगाए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने उन 101 किसानों के नाम पता और मोबाइल नंबर के साथ लिस्ट जारी की है जो आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं

कल यानी गुरुवार को किसान नेताओं को बताया गया कि उन्हें शंभू बॉर्डर पर आगे जाने की अनुमति नहीं है, जिस पर किसानों ने कहा कि उनका 101 किसानों का जत्था कल दोपहर 1:00 बजे शंभू बॉर्डर से आगे जाना चाहता है यानी दिल्ली की ओर कूच करना चाहता है। मगर किसानों को कहा गया कि उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!