शमलात देह मुस्का जुमला जमीनों के इंतकाल को लेकर किसानों द्वारा यमुनानगर में प्रदर्शन
Edited By Gourav Chouhan, Updated: 16 Aug, 2022 03:29 PM

यमुनानगर में आज किसान जमीनों के कब्जे के लिए सरकार द्वारा इन जमीनों का इंतकाल करवाने को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। शिक्षा मंत्री के निवास स्थान से पहले ही किसानों को रोकने पर उन्होंने हंगामे और नारेबाजी भी की।
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में आज मंगलवार को किसान जमीनों के कब्जे के लिए सरकार द्वारा इन जमीनों का इंतकाल करवाने को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। शिक्षा मंत्री के निवास स्थान तक पहुंचने से पहले ही किसानों को रोकने पर उनके द्वारा हंगामे और नारेबाजी भी की गई। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी भी दी कि 25 अगस्त को मंत्री के निवास स्थान पर जाने से रोकने की कोशिश मत करना।
यमुनानगर में शमलात देह मुस्का जुमला आदि जमीनों के इंतकाल करवाने को लेकर आज किसान सड़को पर उतरे थे। पहले यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय में पहुंचे। यहां ज्ञापन देने के बाद जब किसानों ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल के निवास स्थान के लिए रुख किया, तो किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने अग्रसेन चौक पर ही बेरिकेड्स लगाकर किसानों को रोका। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे। ऐसे में किसानों ने वहीं पर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में जब प्रशासन ने किसानों से बातचीत करके ज्ञापन स्वयं लेने की बात कही, तो किसान इस बात पर मान गए कि वह 25 अगस्त को फिर से शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचेंगे और तब प्रशासन उन्हें रोकने का प्रयास न करे। क्योंकि उस दिन किसान ट्रैक्टर लेकर ही शिक्षा मंत्री के निवास स्थान का रुख करेंगे और तब किसान शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचकर ही मानेंगे। साथ ही किसान अपनी रोटी पानी का बंदोबस्त भी वहीं करेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

यमुनानगर में 70 करोड़ के धान घोटाले में 3 इंस्पेक्टर व AFSO बर्खास्त, राइस मिलों में धान की सामने...

यमुनानगर में स्कूल में छात्रा से अभद्रता, मां को जातिसूचक शब्द, शिक्षिका व प्रबंधन पर केस दर्ज

यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपने ही विभाग के ASI को भेजा जेल, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

यमुनानगर धान घोटाले में नया मोड़, 42 करोड़ की हेराफेरी के आरोप में टेक्नीशियन गिरफ्तार, खुलेंगे...

सावधान! हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, किसान फसलों को लेकर इन बातों का रखे ध्यान,...

फर्जी रजिस्ट्री कांड: 6.16 करोड़ की जमीन का 'खेल' उजागर, डीड राइटर समेत 5 गिरफ्तार...ऐसे हुआ...

सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम

पत्नी से परेशान होकर युवक ने दी जान, मरने से VIDEO में बोला- मेरी 10 एकड़ जमीन हड़पी...

मानसिक रूप से परेशान छात्र ने उठाया ऐसा कदम की परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन

हरियाणा में पंचायती जमीन पर रास्तों के नियम होंगे सख्त,सरकार की पैनी नजर... ये होंगे New Rules