एमएसपी को लेकर किसानों की मशाल रैली पहुंची भिवानी, महापंचायत में शामिल होने के लिए दिया जा रहा न्योता
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Dec, 2022 12:32 AM

एमएसपी की मांग को लेकर 28 नवंबर से हुसैनीवाला बॉर्डर पंजाब से शुरू हुई मशाल यात्रा वीरवार को भिवानी पहुंची।
भिवानी: एमएसपी की मांग को लेकर 28 नवंबर से हुसैनीवाला बॉर्डर पंजाब से शुरू हुई मशाल यात्रा वीरवार को भिवानी पहुंची। इस दौरान किसान नेताओं ने जोरदार किया। 10 दिसंबर को होने वाले महापंचाय में किसानों को भाग लेने के लिए न्योता दिया जा रहा है।
इस मौके पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान मंदीप सिंह नथवान व राज्य सचिव संदीप सिवाच ने बताया कि 2019-2020 में जिन मांगों को लेकर किसान आंदोलन चलाया गया था, उसे समाप्त करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसमें लिखित में एमएसपी कानून बनाना भी था, लेकिन अभी तक एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लिखित में एमएसपी कानून बनाया जाए, 2022 में पारित किए जाने वाला बिजली कानून वापस लिया जाए, किसान मजदूरों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं, किसानों को बिना टैक्स के डीजल दिया जाए, लखीमपुरी हिंसा के जिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त कर दोषियों को सजा दी जाए, गांव निमड़ीवाली में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने की सभी मांगों को पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हुए इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 10 दिसंबर को टिकरी बॉडर पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को जिले से हजारों की संख्या में किसान टिकरी बॉर्डर पर होने वाली किसान महापंचायत में भाग लेंगे। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों व मजदूरों को निमंत्रण भी दिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

भिवानी में बड़ा हादसा ; नहर के डिग में डूबने से 2 मासूमों की मौत, पूरे परिवार में शोक की लहर...

भिवानी में खौफनाक मंजर, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर; भयानक आग लगने से मची...

भिवानी में दर्दनाक हादसे मे दो चचेरे भाइयों की मौत, पत्नी के लिए बर्थडे केक ला रहा था एक युवक, 6...

भिवानी में दर्दनाक हादसा: स्कूल ड्रेस बदलते समय गले का फंदा बनी टाई, 7 वर्षीय मासूम की दम घुटने से...

भिवानी के दांग कलां में फायरिंग से मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

किसानों को सौगात: अब घर बैठे मिलेगी खेत के पानी की साइंटिफिक रिपोर्ट, प्रोत्साहन राशि को लेकर भी...

भिवानी: कक्षा में अचानक दिखा 6 फीट लंबा सांप, छात्राओं के उड़े होश...चीखों से गूंजा स्कूल,...

900 गुना पैसा बढ़ाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, भिवानी में सम्मोहित करके शख्स को बनाया शिकार , पूरा...

रिश्वतखोर दरोगा पर ACB का शिकंजा, घूस लेते सब इंस्पेक्टर पहुंचा सलाखों के पीछे

Agniveer Bharti 2026: हरियाणा में 20 जुलाई से अग्निपरीक्षा! जानें कब और कहाँ होगी आपके जिले की रैली