किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का MSP पर बयान- सरकार कानून लाने का फैसला ले तो ही निकलेगा समाधान

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 10:43 AM

farmer leader sarwan singh pandher s statement on msp

किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा।

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।
 

#WATCH | Sarwan Singh Pandher, General Secretary of
Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee says, "Government can bring a law on MSP through an ordinance...Once the govt takes a decision to bring a law, then a solution can be found." pic.twitter.com/PRukYcySqU

— ANI (@ANI) February 17, 2024


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कहना है कि "सरकार अध्यादेश के जरिए एमएसपी पर कानून ला सकती है, एक बार सरकार कानून लाने का फैसला ले ले, तो समाधान निकाला जा सकता है।"

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई थी। किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!