एक लाख की नकली करंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 04 Feb, 2020 12:37 AM

fake currency caught in sirsa

सिरसा पुलिस ने दो लोगों को 1 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़े गए युवकों में एक सिरसा का ही रहने वाला है, दूसरा युवक पंजाब के मानसा का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी प्रिंटर से नोट तैयार करते थे। डीएसपी आर्यन...

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा पुलिस ने दो लोगों को 1 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़े गए युवकों में एक सिरसा का ही रहने वाला है, दूसरा युवक पंजाब के मानसा का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी प्रिंटर से नोट तैयार करते थे। डीएसपी आर्यन चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से पांच सौ रूपये वाले 168 नोट 2000 रूपये वाले 8 नोट के बरामद हुए हैं।

डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को बेगू रोड पर बनी गत्ता फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलजीत जो कि सिरसा के कीर्ति नगर का रहने वाला है, जो कारपेंटर का काम करता है। दूसरा आरोपी बब्बू मानसा जि़ले के झनीर का रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों कई महीनों से ये काम कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!