प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कसी जाएगी नकेल, नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 13 Aug, 2025 08:30 PM

factories spreading pollution will be put under strict control

वहीं अवैध माइनिंग कर अगर पेड़ काटे तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एक मां पेड़ के नाम अभियान को गति दी जाएगी।

चरखी दादरी (पुनीत) : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद हरियाणा के चेयरमैन भारत शर्मा ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर परिषद द्वारा जहां लगाम कसी जाएगी, वहीं अवैध माइनिंग कर अगर पेड़ काटे तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एक मां पेड़ के नाम अभियान को गति दी जाएगी। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन भारत शर्मा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पेड़ लगाने के अभियान को हरियाणा शहर में भी आगे बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह मैदान में डटे हुए हैं। आगामी सालों में पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ठोस कार्रवाई होगी।

PunjabKesari

विपक्ष दिखावे के लिए आरोप लगा रहा- भारत शर्मा

इस दौरान चेयरमैन भारत शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हासिये पर पहुंच गई है और उसका कोई विजन नहीं है। वहीं वोट चोरी के मामले पर कहा कि विपक्ष सिर्फ दिखावे के लिए ऐसे आरोप लगा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट सही जारी की गई। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले 15 सालों तक इनेलो और जजपा दोनों पार्टियों की हरियाणा विधानसभा में कोई एंट्री नहीं होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!