एक्साइज विभाग ने पकड़ी 3 करोड़ की विदेशी शराब

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Dec, 2025 11:07 PM

excise department raid on wine shop and caught foreign liquor

एक्साइज विभाग ने मंगलवार शाम को सिग्नेचर टावर के पास स्थित शराब के ठेके पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने द ठेका नाम से बने इस शराब के ठेके पर करीब 3 करोड़ रुपए की विदेशी शराब पकड़ी है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां से विदेशी शराब की 4...

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक्साइज विभाग ने मंगलवार शाम को सिग्नेचर टावर के पास स्थित शराब के ठेके पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने द ठेका नाम से बने इस शराब के ठेके पर करीब 3 करोड़ रुपए की विदेशी शराब पकड़ी है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां से विदेशी शराब की 4 हजार बोतल बरामद हुई हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक्साइज विभाग ने सूचना के आधार पर की है। टीम को सूचना मिली थी कि सिग्नेचर टावर के पास स्थित इबोला क्लब में विदेशी शराब बेची जा रही है। इन विदेशी शराब की बोतलों पर कोई हॉलमार्क नहीं लगा है। इस पर टीम ने देर शाम यहां पहुंचकर कार्रवाई करते हुए यहां से 4 हजार शराब की बाेतलें पकड़ी हैं। इस शराब की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल एक्साइज विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों की मानें तो यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!