विज का जनता दरबार न लगने के बाद भी शिकायतें लेकर पहुंचे कई लोग, अस्वस्थ होने के चलते किया था स्थगित

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Jan, 2023 03:05 PM

even after vij s public court was not held many people complaints

हर शनिवार को लगने वाला हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार नहीं लग पाया। कल देर शाम अनिल विज की तबियत खराब होने के चलते जनता...

अंबाला (अमन कपूर) : हर शनिवार को लगने वाला हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार नहीं लग पाया। कल देर शाम अनिल विज की तबियत खराब होने के चलते जनता दरबार स्थगित करना पड़ा। लोगों तक इसकी जानकारी भी पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग जनता दरबार में शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसके बाद अनिल विज के पीए व होम विभाग सेक्रेटरी ने लोगों की शिकायतें ली और विज तक शिकायतें पहुंचाने का आश्वासन दिया।

वहीं लोगों ने बताया कि उन्हें अनिल विज से ही न्याय की उम्मीद रहती है जिसके चलते वह शिकायत लेकर पहुंचे थे। विज के जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग शिकायतें लेकर आते हैं। जिस पर विज का एक्शन तुरंत रहता है। इसी के चलते विज के दरबार में भीड़ देखने को मिलती है। आज जनता दरबार स्थगित हुआ तो पुलिस ने बंदोबस्त कर लोगों को वापिस लौटाया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!