आज से 2 दिवसीय दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

Edited By Isha, Updated: 09 Oct, 2019 06:07 PM

election commission team on 2 day tour from today

भारत निर्वाचन आयोग की टीम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर को हरियाणा आएगी। 2 दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनीतिक दलों, स्टेट

चंडीगढ़ (पांडेय): भारत निर्वाचन आयोग की टीम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर को हरियाणा आएगी। 2 दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनीतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा 9 अक्तूबर को चंडीगढ़ के ललित होटल पहुंचेंगे और शाम करीब 4 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शाम साढ़े 6 बजे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी। 

उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, ए.डी.जी.पी., पुलिस रेंज आई.जी. और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:45 बजे आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!