Road Accident : गोहाना में बस की टक्कर से 2 मासूम जिंदगियां बुझीं...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jun, 2026 03:06 PM

road accident two innocent lives were lost in a bus collision in gohana  a mo

गोहाना में गोहाना-पानीपत रोड पर गऊशाला के पास एक निजी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में गोहाना-पानीपत रोड पर गऊशाला के पास एक निजी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर महिला मेडिकल मे भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार  मृतकों की पहचान साहुल (18) पुत्र अशोक, निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गढ़ी उजाले खां, गोहाना व देवेंद्र (14) निवासी गढ़ी सराये नाम दा खा गोहाना के रूप मे हुई है। सोमवार की शाम गोहाना-पानीपत रोड पर गऊशाला के नजदीक हुई निजी बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मृतक देवेंद्र 8वीं कक्षा का छात्र था और अपने 5 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक का परिवार मजदूरी का काम करता है। मृतक देवेंद्र के पिता ने बताया देवेंद्र कल शाम को घर के बाहर खेल रहा था और देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। सुबह उनको सूचना मिली की पानीपत रोड पर किसी का एक्सीडेंट हुआ है जब उनके पास वह फोटो पहुंचे तो उनके होश उड़ गए उनके बेटे की पता लगा उनके बेटे की मौत हो चुकी थी।

उधर, हादसे के बाद प्राइवेट बस चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मृतक परिजनों के परिवार के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!