दादा ओपी चौटाला की रिहाई पर दुष्यंत चौटाला ने जताई खुशी, कही ये बात

Edited By vinod kumar, Updated: 23 Jun, 2021 07:51 PM

dushyant expressed happiness over the release of dada op chautala

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी जताई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने ईमेल की है, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को रिहा करने की बात की गई है।

पंचकूला (उमंग): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी जताई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने ईमेल की है, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को रिहा करने की बात की गई है। 

उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व डॉ अजय सिंह चौटाला को सजा सुनाई गई थी। अब ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी होने के बाद उनके रिहा किए जाने के फैसले से वे बेहद खुश हैं। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) टीचर भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा मिली थी। चौटाला को यह सजा सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!