निशान पर दुष्यंत का निशाना, बोले- पार्टी तो पहले ही छोड़ चुके थे...पटका अब पहना

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Apr, 2024 09:50 PM

dushyant chautala targets nishan singh and hooda

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांन सिंह के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह ने आज केवल पटका पहना है पार्टी तो बहुत पहले ही छोड़ चुके थे...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशांन सिंह के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह ने आज केवल पटका पहना है पार्टी तो बहुत पहले ही छोड़ चुके थे। उन्होंने निशान सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष भी किया कि जो सम्मान जेजेपी पार्टी में मिला है क्या वह सम्मान निशांत सिंह को कांग्रेस में भी मिल पाएगा। दुष्यंत चौटाला आज रोहतक में कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने आज जारी हुई जेजेपी की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेजेपी ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के बीच में साठ-गांठ का भी आरोप लगाए हैं।

वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाप बेटे की पार्टी बनकर रह गई है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुत्र मोह में नेताओं का बलिदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण करण दलाल हैं, कुलदीप शर्मा हैं, किरण चौधरी हैं। अनेक ऐसे उदाहरण हैं जिसके चलते भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के साथ साठ-गांठ की है और कांग्रेस के नेताओं का बलिदान दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और भाजपा नेताओं का हो रहे विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग कांग्रेस के समर्थक हैं और उनका कोई विरोध नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय जनता पार्टी के बीच में मैच फिक्स किए हुए हैं ताकि ED और सीबीआई का डर ना हो। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 नहीं बल्कि 250 का आंकड़ा मुश्किल से पार कर पाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!