दुष्यन्त चौटाला का कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार

Edited By Yaspal, Updated: 11 Apr, 2019 07:46 PM

dushyant chautala denies coalition with congress

जननायक जनता पार्टी के दिग्गज नेता दुष्यन्त चोटाला ऐसे किसी भी फार्मूले पर कांग्रेस के साथ चलने से स्पष्ट इन्कार कर रहें हैं।गठबंधनों के इस दौर में कांग्रेस व आप की नजर पंजाब की 13 हरियाणा की 10 दिल्ली की 7 व चंडीगढ़ की 1 यानी कुल 31 सीटों पर...

चंडीगढ़ः जननायक जनता पार्टी के दिग्गज नेता दुष्यन्त चोटाला ऐसे किसी भी फार्मूले पर कांग्रेस के साथ चलने से स्पष्ट इन्कार कर रहें हैं।गठबंधनों के इस दौर में कांग्रेस व आप की नजर पंजाब की 13 हरियाणा की 10 दिल्ली की 7 व चंडीगढ़ की 1 यानी कुल 31 सीटों पर है। चंडीगड़ में आप के उम्मीदवार हरमोहन धवन पिछले काफी अर्से से फील्ड में प्रचार में भी जुटे हैं।

गठबंधन पर बन सकती है सहमति
सूत्रों के अनुसार जॉइंट वेंचर में उतरने पर हरियाणा में 7-3, पंजाब में 11-2, दिल्ली में 4-3, का फार्मूला बना है। अगर यह फार्मूला सिर चढ़ा तो आप चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार का नाम भी विद ड्रॉ कर कांग्रेस के समर्थन में आ सकती है। राजनैतिक संतुलन बनाने के इस खेल में आप व कांग्रेस का यह गठबंधन फार्मूला कितना सार्थक होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है ,मगर प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी के एक दिग्गज नेता व राष्ट्रीय कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले एक नेता की दिल्ली के एक सात सितारा होटल में हुई मीटिंग में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ राज्यों में जॉइंट वेंचर में उतरने पर लगभग सहमति बन गई। अब मामला राहुल ग़ांधी के दरबार मे पहुंचा है वही अंतिम निर्णय लेंगे। इस सारे मसाले में पेच इसलिए फंसा हुया है क्योंकि हरियाणा कांग्रेस के 2  दिग्गज जाट नेता इस गठबंधन के पक्ष में नहीं है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समझौते के पक्ष में है।

आम आदमी पार्टी के संपर्क में जेजेपी
जननायक जनता पार्टी भले ही कांन्ग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन होने की सूरत में उस गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर रही हो। मगर सूत्रों के अनुसार दिल्ली में पिछले 48 घंटों के अंदर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के दिग्गजों में लगातार मीटिंगों का दौर जारी है व 4 मीटिंगें उच्च स्तर की हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी हरियाणा में 4  सीटें जिनमे से गुरुग्राम अपने लिए व 3 अन्य सीटें जे जी पी के लिए मांग रही हैं।कांग्रेस कुल 3 सीटें जिनमे गुरुग्राम,सोनीपत व कूरुक्षेत्र शामिल है देने पर सहमत है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!