Haryana: प्रार्थना सभा दौरान छात्रा के साथ हुआ ये बड़ा हादसा, अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक चली गई जान.....

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2024 03:31 PM

during the prayer meeting the student die

जींद के सफीदों में राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की आज यानी 19 अक्टूबर शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान चक्कर आने से मौत हो गई। लड़की की हालत को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया।

जींद: जींद के सफीदों में राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की आज यानी 19 अक्टूबर शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान चक्कर आने से मौत हो गई। लड़की की हालत को देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन आनन फानन में छात्रा को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। छात्रा की मौत का कारण बीपी लॉ होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा की पहचान गांव बहादुरपुर निवासी प्रियंका (17) के रूप में हुई है। प्रियंका रोज की तरह अपनी सहेलियों के साथ गांव से पैदल ही सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए आई थी। प्रार्थना के दौरान प्रियंका को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गई। स्कूल के प्राचार्य बलजीत सिंह लांबा एवं अन्य स्टाफ उसे तत्काल सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आया, जहां इलाज के दौरान प्रियंका का बीपी डाउन होता चला गया और उसकी मृत्यु हो गई। 

वहीं लड़की के पिता विजेंद्र कुमार का कहना है कि प्रियंका बीपी लो हो जाता था, पहले भी उसके साथ ऐसा हुआ है। बच्ची के पिता का कहना है कि वह आज घर से नाश्ता करके स्कूल गई थी, अपनी दादी  से उसने जेब खर्ची के लिए 10 रूपए भी लिए थे। प्रियंका की 4 बहनें और भाई है, जिनमें प्रियंका तीसरे नंबर की बेटी थी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!