मौत बनकर घूमते डंपर ने 2 भाइयों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को किया आग के हवाले(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2022 01:28 PM

जिले में मौत बनकर घूमते डंपर लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला सडोरा थाना क्षेत्र के गांव सरावा का है, जहां रेत से भरे डंपर ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारी संख्या में

यमुनानगर  (सुरेंद्र/सुमित):  जिले में मौत बनकर घूमते डंपर लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला सडोरा थाना क्षेत्र के गांव सरावा का है, जहां रेत से भरे डंपर ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि सचिन व कमल के परिवार में शादी है और वह सरावा अड्डे पर सामान लेने आए थे। जैसे ही वह लौटने लगे इसी दौरान एक बेकाबू डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह डंपर दोनों को 400 मीटर तक टायर के नीचे ही घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने डंपर को आग के हवाले कर दिया। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण का कहना था कि इस इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की राशि दी जाए और ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद जहां ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी वही आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड को भी आग नहीं बुझा ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एसडीएम बिलासपुर को बुलाया जो ग्रामीणों से बात करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!