बॉर्डर सील: आम लोगों को हुई भारी परेशानी, टैक्सी वालों ने सवारियों को सीमा पर छोड़ा

Edited By vinod kumar, Updated: 29 May, 2020 10:53 PM

due to border sealing common people suffered a lot

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार होता इजाफा देखकर गब्बर कहे जाने वाले मंत्री अनिल विज ने दिल्ली  से सटे राज्य की तमाम सीमाओं को सील  करने का आदेश  दिया है। जिसके चलते दिल्ली हरियाणा की सभी सीमाओं पर लंबा जाम लग गया। गुरुग्राम...

गुरुग्राम (माेहित): हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार होता इजाफा देखकर गब्बर कहे जाने वाले मंत्री अनिल विज ने दिल्ली  से सटे राज्य की तमाम सीमाओं को सील  करने का आदेश  दिया है। जिसके चलते दिल्ली हरियाणा की सभी सीमाओं पर लंबा जाम लग गया। गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर भी कई घंटो तक लंबा जाम देखने को मिला।

गाड़ियों की लंबी लंबी कतारे देखने को मिली। हालांकि दिल्ली की सीमाओ में बढ़ता जाम देखकर गुरुग्राम पुलिस ने थोड़ी देर के लिए सील में छूट दे दी। जिससे जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। लोग पैदल ही गुरुग्राम में सीमाओ में दाखिल होने लगे।

वहीं इस दाैरान जब एक महिला से बात की गई ताे उसने कहा कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है, लाॅकडाउन के कारण काफी दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में अपने परिवार के साथ फंसी हुई थी। लॉकडाउन 4.0 में मिली रहत के बाद शुक्रवार को इसने दिल्ली से गुरुग्राम आने के लिए एक कैब बुक की, लेकिन आज ही बॉर्डर सील हो गया। जिसके बाद कैब ड्राइवर ने बॉर्डर सील होता देखकर उसे बॉर्डर पर ही उतार दिया और चला गया। 

इसके बाद वह अपना सामान लेकर इस तपती धुप में गुरुग्राम की तरफ आती दिखी। महिला के साथ इसकी बहन और दो मासूम बच्चे हैं।  ये बच्चे अपने शरीर से ज्यादा सामान का वजन उठाकर इस तपती धुप में अपनी मां के साथ चल रहे थे।

बॉर्डर सील होने के कारण आज लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। जिसके चलते कई लोगों को वापस अपने घर वापस लौटना पड़ा, तो वहींकई लोग पैदल ही गुरुग्राम की सीमाओ में घुस गए। बता दें की हरियाणा में सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम जिला में आए हैं। जिले में अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 520 पहुंच गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!