Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Feb, 2026 05:17 PM

बिल्डर कॉलोनी में अवैध रूप से गेट लगाने के मामले में कार्रवाई करत हुए जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने यहां लगे 13 गेट तोड़ दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद की गई है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): बिल्डर कॉलोनी में अवैध रूप से गेट लगाने के मामले में कार्रवाई करत हुए जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने यहां लगे 13 गेट तोड़ दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद की गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीटीपी अमित मधोलिया के मुताबिक, सीएम विंडो के माध्यम से एक शिकायत आई थी कि साउथ सिटी-1 की इंटरनल रोड पर अवैध रूप से गेट लगाए हुए हैं। यह गेट ज्यादातर समय बंद रहते हैं जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसके अलावा यहां ग्रीन बेल्ट में भी अतिक्रमण किया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए आज भारी पुलिसबल की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया बल्कि यहां अवैध रूप से लगाए गए 13 गेट भी ध्वस्त कर दिए।