नशे में धुत एसडीओ ने मचाया उत्पात, ठेकेदार के कर्मचारियों को पीटा

Edited By Shivam, Updated: 31 Mar, 2019 03:08 PM

drunken sdo beaten up the employees

बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 में हुड्डा के एसडीओ और कर्मचारियों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। यहां बिजली की तार डाल रहे ठेकेदार के कर्मचारियों को भी जमकर पीटा। घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर एक...

फरीदाबाद(अनिल राठी): बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 में हुड्डा के एसडीओ और कर्मचारियों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। यहां बिजली की तार डाल रहे ठेकेदार के कर्मचारियों को भी जमकर पीटा। घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी है लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती का काम कर रही है। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर ने भी आरोपियों को नहीं पकड़ा। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी सेक्टर 2 में बिजली की तार बिछा रहे थे, जहां पर हुडा विभाग के राजेंद्र नाम के एसडीओ और उसके अधीनस्थ कर्मचारियों ने शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट की जिसमें यह सभी घायल हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनको धमकी दी कि यदि उन्होंने शिकायत की तो वह यहां पर टिक नहीं पाएंगे और उनको उल्टा एससी-एसटी के केस में फंसा कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करा देंगे। 

ठेकेदार के कर्मचारी देर शाम तक चौकी में मांग कर रहे थे कि एसडीओ का मेडिकल कराया जाए लेकिन पुलिस मामले में कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं थी। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि हुडा विभाग के एसडीओ और इन ठेकेदार के कर्मचारियों की आपस में विवाद हुआ है, जिसको लेकर दोनों तरफ से शिकायत आई हुई है और वह इस पर कार्रवाई करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!