नशे में धुत पुलिस वाले ने कार से मारी बाइक को टक्कर, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी टाटा सफारी

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2022 09:33 AM

drunk policeman hits bike with car

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी इलाके में शनिवार देर रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब नशे में धुत एक पुलिस वाले ने अपनी टाटा सफारी गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार दूर तक घसीटते चला गया, लेकिन पुलिस

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी इलाके में शनिवार देर रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब नशे में धुत एक पुलिस वाले ने अपनी टाटा सफारी गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार दूर तक घसीटते चला गया, लेकिन पुलिस वाले ने ना तो अपनी रफ्तार कम की बल्कि गाड़ी को और तेज भगा लिया। कुछ ही आगे जाकर यह टाटा सफारी गाड़ी पलट कर डिवाइडर पर जा चढ़ी। 

जगाधरी पोंटा मार्ग पर हुई इस घटना के बाद भारी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्होंने पुलिस वाले को मौके पर काबू कर लिया। इसी दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और लोगों के चंगुल से पुलिस वाले को छुड़ाकर मेडिकल के लिए ले गए। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह पुलिस कर्मचारी कहां तैनात है। यह पता चला है कि वह स्वयं ही गाड़ी चला कर जा रहा था कि बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी स्पीड से भगाते हुए  दुर्घटना का शिकार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!