दहेज लोभियों ने मौत के घाट उतारी विवाहिता, मामला दर्ज (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 13 Mar, 2019 12:32 PM

पलवल में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सुसराल पक्ष के सात...

पलवल(दिनेश): पलवल में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सुसराल पक्ष के सात नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि राजीव नगर निवासी सतीश ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन संतोष की शादी गांव आलापुर निवासी योगेश के साथ फरवरी वर्ष 2018 में हुई थी। तभी से दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग संतोष को प्रताडि़त करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये नकद व एक कार की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नही करने पर संतोष को उसके पति योगेश, ननंद सोनिया, सोनम, चंचल, ससुर जलसिंह, सास कमलेश व ननदोई ने संतोष को जहर पिलाकर मौते के घाट उतार दिया। 

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मृतका की सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!