वोट लेने के गुर सिखाने में धनखड़ ने दिया अजब बयान- मुस्कुराओ ऐसे जैसे किसी को पटाना हो

Edited By Shivam, Updated: 20 Jul, 2019 10:22 PM

पलवल जिले के विधान सभा हथीन क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के लिए और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे और विधान सभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के बैठक की और चुनावों में तैयार रहने के लिए कहा। इस...

पलवल(दिनेश): पलवल जिले के विधान सभा हथीन क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के लिए और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे और विधान सभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के बैठक की और चुनावों में तैयार रहने के लिए कहा। इस दौरान धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप एयर होस्टेट की तरह मुस्कराकर लोगों से मिलो और उनके हल चाल पूछो।

उन्होंने कहा, ''जैसे हवाई जहाज में लोगों को देखकर एयर होस्टेट मुस्कराती है। वह एक हवाई जहाज में 6 सौ बार मुस्कराती है, अगर उसको दो जहाजों में मुस्कराने का काम मिले तो वह दिन में 12 सौ बार मुस्कराएगी। आप भी उसी तरह से मुस्कुराओ जिस तरह से आप शादी के समय और किसी को पटाने के समय मुस्कराते हो ताकि आप लोगों से वोट ले सको।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!