देसी मुर्गा बना शख्स की मौत की वजह, 4 लोग हो गए बुरी तरह घायल... जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2024 06:33 PM

hisar news desi chicken became the reason for a man s death

हरियाणा के हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देसी मुर्गा के बीमार होने के कारण 2 गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक 37 वर्षीय शख्स की धारदार तलवार से हत्या कर दी गई। इसके अलावा 4 लोग घायल भी हो गए हैं,...

हिसार: हरियाणा के हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देसी मुर्गा के बीमार होने के कारण 2 गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक 37 वर्षीय शख्स की धारदार तलवार से हत्या कर दी गई। इसके अलावा 4 लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
 
यह मामला सोमवार देर शाम की है। इस दौरान दो पक्षों में हुए झड़प में तलवंडी राणा के रहने वाले कृष्ण की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दरअसल, यह विवाद एक मुर्गे की बिक्री के बाद पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ है। तलवंडी राणा के रहने वाले शख्स कृष्ण से बीड़ बबरान के रहने वाले कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। दोनों के बीच पैसों की लेनदेन की बात हो ही रही थी कि इस दौरान मुर्गा बीमार हो गया। इसके बाद कर्ण मुर्गा वापस करने के लिए कृष्ण के पास गया, लेकिन उन्होंने मुर्गा लौटाने से इनकार कर दिया, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

 
बीती रात कृष्ण अपने भाई मिश्री के साथ कर्ण के घर पहुंच गए। कर्ण अपने घर में बेटे और पत्नी के साथ था। इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते कर्ण ने तेजधार हथियार निकाला और कृष्ण के साथ उसके भाई मिश्री पर हमला कर दिया। इससे कृष्ण की मौत हो गई और मिश्री बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर कर्ण की पत्नी मीरा भी घायल हो गई है, उसे भी अस्पताल भेजा गया है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!