फतेहाबाद में गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी! माथा टेकने के लिए गुरुघर पहुंचा था शख्स, सिख समाज ने की ये मांग

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Dec, 2024 09:49 AM

desecration of guru granth sahib in fatehabad

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के स्कूल ढाणी स्थित गुरुद्वारा साहिब में अज्ञात शख्स द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के स्कूल ढाणी स्थित गुरुद्वारा साहिब में अज्ञात शख्स द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा रतिया सदर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार रतिया के गांव स्कूल ढाणी के गुरुद्वारा दशमेश सभा के प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधि मंडल आज शाम को रतिया सदर थाने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात शख्स ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर बेअदबी की है। उन्होंने बताया कि घटना रविवार दोपहर 11:00 बजे की है।

वहीं कमेटी सदस्यों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब ऊपरी मंजिल पर सुशोभित हैं। गुरुद्वारा के सेवादार नीचे थे। इस दौरान शख्स माथा टेकने के लिए ऊपर गया और बाद में वापस आ गया। इसके बाद ऊपर कोई नहीं गया। शाम को जब सेवादार ऊपर गए तो वहां पावन अंग फटे हुए मिले। इसके बाद युवक की काफी तलाश की गई लेकिन उसके बारे में पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि इस घटना से सिख समाज में भारी रोष है और इसी के चलते पुलिस से आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 295 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने के लिए वह थाने पहुंचे हैं। हालांकि सीसीटीवी में शख्श का चोरी चकारी का इरादा लग रहा है। अंग फाड़ने जैसा इसमें कुछ दिख नहीं रहा, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेअदबी के आरोप जड़ रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 



 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!