उपमुख्यमंत्री ने संवैधानिक संस्थाओं की कार्यशैली पर उठाए सवाल, राहुल को दी उच्च न्यायालय में जाने की सलाह

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 25 Mar, 2023 07:46 PM

deputy cm raised questions on the functioning of constitutional institutions

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इशारों-इशारों में भाजपा सरकार के दौरान संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग की बात मानी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को कोर्ट द्वारा सज़ा सुनाए जाने पर कांग्रेस के अतीत के कर्मों का परिणाम बताया है...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इशारों-इशारों में भाजपा सरकार के दौरान संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग की बात मानी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को कोर्ट द्वारा सज़ा सुनाए जाने पर कांग्रेस के अतीत के कर्मों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय से ही संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाने की बजाए उच्च न्यायालय में जाने की सलाह दी। दुष्यंत चौटाला आज परिवेदना समिति की बैठक ले रहे थे। शिकायत के दौरान दो अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई के आदेश भी दिए।

राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा दी सजा को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के अतीत के कर्मों का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने इशारों में ही सही मौजूदा भाजपा सरकार के दौरान संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने की बात मानी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि कांग्रेस के समय से ही संवैधानिक संस्थाएं राजनीतिक पार्टियों का अड्डा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते आए हैं कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और कांग्रेस राज में इसके बाद भुक्तभोगी उनका परिवार है। क्योंकि उनके पिता और दादा 10-10 साल की सजा काट चुके हैं और कांग्रेस ने उस वक्त सीबीआई एजेंसी का दुरुपयोग किया था। दुष्यंत चौटाला आज जिला विकास भवन में परिवेदना समिति की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 21 शिकायतें सुनी और मौके पर ही उनका निदान किया।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के सवाल पर भी बयान देते हुए कहा है कि समय रहते ही अमृतपाल जैसे लोगों पर कार्रवाई की गई है। जब उनसे पूछा गया कि अमृतपाल इतने वर्षों से खालिस्तान को लेकर साजिश रच रहा था, क्या गृह मंत्रालय का फेलियर है। इस पर उन्होंने कहा कि सही समय पर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की है और समय रहते इन बातों का पता चल चुका है। साथ ही उन्होंने कल देर रात ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर विकास की। जहां-जहां नुकसान हुआ है उसके गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने शिकायतें सुनने के दौरान एक स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोप में दो अधिकारियों पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!