दिल्ली में फिर बजा हरियाणा का डंका, पांचवीं बार हरियाणवी के सिर सजा मुख्यमंत्री का ताज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Feb, 2025 05:31 PM

delhi cm rekha gupta from haryana

रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली का मुख्यमंत्री के बनने के बाद हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली तीसरी शख्सियत, रिकॉर्ड पांचवीं बार दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान हो गई है। रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश भर में जश्न का माहौल है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : लगभग 3 दशकों के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनाव में वापसी का इतिहास रचने के साथ-साथ हरियाणा के खाते में भी अनोखी उपलब्धि राजनीतिक इतिहास में दर्ज हो गई है। जिसमें रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली का मुख्यमंत्री के बनने के बाद हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली   तीसरी शख्सियत, रिकॉर्ड पांचवीं बार दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान हो गई है। रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश भर में जश्न का माहौल है। 

रेखा गुप्ता के पैतृक गांव नंदगढ़ जिला जींद में लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नाच और लड्डुओं  से एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी का इजहार किया। Z प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेखा गुप्ता के सर पर हाथ रखकर ताजपोशी की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली भाजपा  पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे ओमप्रकाश धनखड़ ने भी हरियाणवी परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिर पर हाथ रखकर उन्हें शगुन देकर बधाई दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।

 बता दें कि रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिला के जुलाना कस्बा के नंदगढ़ गांव में साल 1974 में हुआ था। इसके बाद 1976 में उनके पिता दिल्ली परिवार सहित शिफ्ट हो गए थे। रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी रही जहां उन्होंने कॉलेज टाइम में ही महासचिव के पद पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री और कानूनी शिक्षा के रूप में एलएलबी की पढ़ाई की हुई है। इनका परिवार शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। जिसके चलते शुरुआती समय से ही पूर्वजों का सामाजिक क्षेत्र में अहम मुकाम रहा है। जिसमें अब रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। 

सुषमा स्वराज बनी थी दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री

इससे पूर्व हरियाणा आरएसएस का गढ़ रहे अंबाला कैंट में जन्मी  महज 25 साल की उम्र में हरियाणा कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री रही सुषमा स्वराज ने 11 अक्टूबर 1998 को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री व पहले हरियाणा वासी होने का गौरव हासिल किया। मौजूदा समय में सुषमा स्वराज की सुपुत्री बांसुरी स्वराज भी दिल्ली लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद है वे भी पेशे से वकील है।

हरियाणा वासी को रिकॉर्ड पांचवी बार केजरीवाल लगातार तीन बार बने मुख्यमंत्री

इसी प्रकार से1968 मे जन्मे हिसार के सिवानी भ्रष्टाचार के खिलाफ उपजे अन्ना आंदोलन से निकले आईआरएस अधिकारी अरविंद केजरीवाल ने साल 2013 में कांग्रेस पार्टी की लगातार तीन बार की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को हराकर देश के राजनीतिक गलियारों में नई राजनीति की इबारत लिखते हुए लगातार तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। जो की हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपी के कारण जेल में रहे जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने महिला विधायक आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया। वहीं, अब पहली बार की विधायक बनी भारतीय जनता पार्टी की ओर से  रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री की बागडोर मिली है। इसके अलावा हरियाणा के सिरसा जिले से संबंधित मनजिंदर सिंह सिरसा को रेखा कैबिनेट में जगह मिली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!