करनाल और फरीदाबाद में भाजपा ने साम दाम दंड भेद का किया इस्तेमाल, EVM दोबारा होंगे चेकः दीपेंद्र

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Jun, 2024 09:04 PM

deepender hooda targeted the bjp government

कांग्रेस पार्टी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट ईवीएम दोबारा चेक करने का आदेश दिया है। इस दीपेंद्र ने हुड्डा ने सधी हुई टिप्पणी की है। सांसद हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा चुनाव जीतने के...

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): कांग्रेस पार्टी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट ईवीएम दोबारा चेक करने का आदेश दिया है। इस दीपेंद्र ने हुड्डा ने सधी हुई टिप्पणी की है। सांसद हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया है।  उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद के हर तरीके का इस्तेमाल किया गया है।

PunjabKesari

इसके अलावा हरियाण सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि नायब सरकार अल्पमत और ये सरकार असंवैधानिक है। बहादुरगढ विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार जताने आये दीपेंदर हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को नमन किया और उनके सम्मान के लिए आभार भी जताया। हुडा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोग भाजपा सरकार को रिजेक्ट कर चुके हैं। अल्पमत की सरकार को राज्यपाल को बर्खास्त कर देना चहिए और नए सिरे से चुनाव करवाने चाहिये। दीपेंदर ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा ने नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस दौरान भाजपा सरकार पर निशान साधते हुड्डा बोले कि हरियाणा में अब डबल इंजन की सरकार का इंजन भी खराब हो गया है और जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान बहादुरगढ़ के विधायक राजेन्द्र जून भी दीपेंद्र के साथ मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!