55 वर्षीय व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2020 02:11 PM

dead body of 55 year old man found hanging police investigating

करनाल के इंद्री उपमंडल गांव गढ़पुर खालसा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ पर निवासी लक्ष्मण सिंह जो कि गांव के नजदीक एक डेरे पर रहता था...

इंद्री (मेनपाल) : करनाल के इंद्री उपमंडल गांव गढ़पुर खालसा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार गढ़ पर निवासी लक्ष्मण सिंह जो कि गांव के नजदीक एक डेरे पर रहता था और उसके पशु गांव में ही उसके पुराने मकानों में बंधे हुए थे। हर रोज की तरह वह सुबह करीब 4:00 बजे पशुओं पर चारा डालने के लिए गांव में आया था।

उसके पश्चात वह अपने घर डेरे पर चला गया। वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मृतक सुबह खाना खाने के बाद दिहाड़ी पर जाने वाला था। लेकिन कुछ देर के बाद डेरे पर बरामदे में पंखे पर उसका शव लटका हुआ मिला। 

जांच अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि यह शव लक्ष्मण सिंह 55 वर्षीय गढ़पुर का है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!