बेटी ने अपने पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 15 Mar, 2023 05:43 PM

daughter accused her father of rape and police arrested

जिले के सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता और बेटी के रिश्ता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है...

कैथल (जयपाल) : जिले के सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता और बेटी के रिश्ता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इनता ही नहीं, बेटी ने अपने पिता के विरुद्ध सीवन थाना में दुष्कर्म की शिकायत भी दे दी है।

शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी एक युवक के साथ जान पहचान थी और उसके साथ फोन पर बात करती थी। करीब दस महीने पहले वह प्रदीप से बात कर रही थी तो उसके पिता श्यामलाल को पता लग गया था। आरोप है कि उस समय उसके पिता ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने डायल 112 को फोन करके बुलाया था, लेकिन पुलिस कर्मचारी ने केस दर्ज करवाने की बात कही थी। उस समय उसकी मां के कहने पर केस दर्ज नहीं करवाया था और उसके बाद सितंबर 2022 में उसके घर वालों ने उसकी शादी उस युवक से करवा दी थी।

कुछ महीने के बाद वह अपने मायके आ गई थी। आरोप है कि उसके बाद से उसके पिता उसे युवक के घर जाने नहीं दे रहे हैं। दो महीने पहले भी उसके पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। साथ ही उसे धमकी दी है कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

वहीं आरोपी पिता का कहना है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह सभी उसकी लड़की ने उसके पति के कहने पर लगाए हैं। लड़की ने अपने पति पर दहेज मांगने का केस किया हुआ था और लड़ाई झगड़े के कारण कई दिनों से लड़की अपने मायके आई हुई थी। अब फिर वह अपने पति के पास वापस अपनी ससुराल जाना चाहती थी। लड़ाई-झगड़े के डर से वह सरपंच और मोजिज व्यक्तियों के साथ लड़की को उसके पति के साथ भेजने के लिए थाने में लेकर गया था, जहां पर उसकी पत्नी और कई सरपंच और गांव की पंचायत भी उसके साथ थी। जब वह थाने में पहुंचे तो लड़की ने उल्टा उस पर ही दुष्कर्म करने के आरोप लगा दिए।

आरोपी पिता का कहना है कि जो उसकी लड़की ने अपनी शिकायत में पिछले साल मार्च में उसके साथ हुए दुष्कर्म का जिक्र किया है, जिसमें उसने कहा है कि मौके पर डायल 112 की पुलिस भी आई थी। पिता ने कहा कि यदि मैंने दुष्कर्म किया होता तो पुलिस उसी समय मुझे गिरफ्तार कर लेती। आरोपी का कहना है कि उसका दामाद उसकी लड़की पर दबाव डाल रहा था कि जब तक तू अपने पिता पर केस नहीं करेगी तब तक मैं तुझे घर नहीं लेकर जाऊंगा। आरोपी का यह भी कहना है कि उसकी लड़की ने उसके दमाद पर केस किया हुआ था। उसके बावजूद भी वह उसके साथ फोन पर बात करती थी। उसे डर था कि यदि उसकी लड़की को उसके पति के साथ नहीं भेजा गया तो वह कहीं मर ना जाए। इसलिए वह अपने गांव के सरपंच और पंचायत तथा लड़की को माता के साथ लेकर उसे उसके पति के साथ भेजने के लिए थाने में लेकर आया था। जहां लड़की ने उसके खिलाफ ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया, जो कि बिल्कुल गलत है। वह बिल्कुल निर्दोष है। अगर कहीं भी उसकी गलती पाई जाती है तो वह हर सजा भुगतने को तैयार है।

सीवन थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके पिता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आगामी जांच के लिए रिमांड हासिल किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

Punjab Kings

170/5

18.2

Kolkata Knight Riders

Punjab Kings are 170 for 5 with 1.4 overs left

RR 9.34
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!