मेरा पति अभी जिंदा है... सी.एस.सी. संचालक ने बनावा दी महिला की विधवा पैंशन

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jun, 2025 10:44 AM

csc operator got the widow pension woman even though her husband was alive

नरवाना में सी.एस.सी. संचालक ने पति के जिंदा होने के बाद भी महिला की विधवा पेंशन बनवा दी जबकि महिला का पति बुढ़ापा पैंशन ले रहा था।

जींद : नरवाना में सी.एस.सी. संचालक ने पति के जिंदा होने के बाद भी महिला की विधवा पेंशन बनवा दी जबकि महिला का पति बुढ़ापा पैंशन ले रहा था। सी.एस.सी. संचालक ने दम्पति से पैंशन की एवज में 40 हजार रुपए लिए थे। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद शहर थाना नरवाना पुलिस ने सी.एस.सी. संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव हरनामपुरा निवासी जसबीर व उसकी पत्नी कांता ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अनपढ़ हैं। गांव का ही दीपक फौजी नरवाना में सी.एस.सी. सैंटर चलाता है। वर्ष 2021 में दीपक उनके घर आया और कहा कि वोटर कार्ड के हिसाब से उनकी उम्र 60 साल बन रही है। वह दोनों की बुढ़ापा पैंशन बनवा देगा। जिसके लिए दीपक से उनसे 40 हजार रुपए ले लिए। उनकी पैंशन भी शुरू हो गई। फर्जीवाड़े का भंडा अब उस दौरान फूटा जब आंगनबाड़ी वर्कर ने घर पहुंच कर कांता से उसके पति जसबीर का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा। जिस पर कांता ने कहा कि उसका पति अभी जिंदा है और स्वस्थ्य के साथ बुढ़ापा पैंशन भी ले रहा है। जसबीर व कांता ने आरोप लगाया कि सी.एस.सी. संचालक दीपक ने उन्हें गुमराह करके फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जसबीर व उसकी पत्नी कांता की शिकायत पर आरोपी सी.एस.सी. संचालक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!