असम बटालियन में तैनात CRPF जवान शहीद, बेटे ने दी मुखाग्नि

Edited By Shivam, Updated: 06 Aug, 2019 08:47 PM

crpf jawan martyred in assam battalion son gives fire

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव प्राणपुरा से देश की सेवा के लिए सरहद पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान...

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव प्राणपुरा से देश की सेवा के लिए सरहद पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान प्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त होन जाने से शहीद हो गया है। शहीद जवान रामकिशन लगभग 50 वर्ष के थे, जिनकी तैनाती असम की 169 बटालियन में थी। रामकिशन किसी बीमारी से काफी दिनों से ग्रसित थे, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई।

PunjabKesari, haryana

वहीं रामकिशन के देहांत की खबर सुनते हुए पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जिनके अंतिम दर्शन करने के लिए सैंकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद रामकिशन के पैतृक गांव प्राणपुरा में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मृतक जवान के 11 वर्षीय बेटे योगेश ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!