28 माह बाद जिले में कोरोना की वापसी, दो लोग मिले कोविड संक्रमित

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 May, 2025 03:30 PM

covid two case found in gurgaon health department alert

एशियाई देशों में कोविड-19 के नए मामले आने के बाद अब हरियाणा के गुडगांव में भी 2 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। 28 माह बाद कोरोना की फिर से वापसी ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एशियाई देशों में कोविड-19 के नए मामले आने के बाद अब हरियाणा के गुडगांव में भी 2 लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। 28 माह बाद कोरोना की फिर से वापसी ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करें।

 गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram/ पर टच करें।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया ने जिले मे कोविड-19 ने फिर से दस्तक दी है। संक्रमितों में एक महिला है जो हाल में महाराष्ट्र से लौटकर आई है जबकि दूसरा संक्रमित एक बुजुर्ग है जिसका कोई यात्रा विवरण नहीं पाया गया है। दोनो मरीज होम आइसोलेशन में हैं। विभाग दोनों मरीजों पर नजर रख रहा है। 

 

कोविड गाइडलाइन की पालना करें शहरवासी
सिविल सर्जन डॉ अलका सिंह के मुताबिक, दो मरीजों में कोविड-19 की पहचान की गई है। दोनों की हालात स्वस्थ है। उन्हें विभाग की निगरानी में रखा गया है। दोनों मरीजों में एक महिला जबकि दूसरा 70 साल का बुजुर्ग है। उन्होंने लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
 

वेरिएंट की हो रही जांच
मरीजों में कोविड का कौन सा वेरिएंट है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों मरीजों में कोविड-19 का कौन सा वेरिएंट है इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी।  

 

2024 में आया था आखिरी केस
जिले में 2024 में आखिरी केस आया था। उस दौरान जिले संक्रमण दर महज 1.19 से पर आ गई है। उस दौरान तत्कालीन सीएमओ डॉ वीरेंद्र यादव ने लोगों विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा था।  


एशियाई देशे में भी बढ़ा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो एशियाई देशों सहित भारत में भी कोरोना की वापसी हुई है। हालांकि भारत में स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। बताया गया है कि थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग व चीन में भी पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!