Kurukshetra:  कंटेनर और कैंटर की भिड़ंत , कैंटर चालक की मौके पर ही हुई मौत...साथी घायल

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2024 05:01 PM

container and canter collide

जीटी रोड पर मसाना गांव बस अड्डे के निकट कंटेनर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक धर्मेंद्र शर्मा 34 निवासी मुंद्रा बजा जिला मुरैना मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। शव को क्रेन की मदद से कैंटर के केबिन...

कुरुक्षेत्रः जीटी रोड पर मसाना गांव बस अड्डे के निकट कंटेनर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक धर्मेंद्र शर्मा 34 निवासी मुंद्रा बजा जिला मुरैना मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। शव को क्रेन की मदद से कैंटर के केबिन से निकाला गया।

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रामदत्त निवासी खरका जिला मुरैना ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा उसका कैंटर चलाता था और अनूप निवासी रतन बसई जिला मुरैना बतौर क्लीनर लगा हुआ है। रात को वह, धर्मेंद्र और अनूप कैंटर में चंडीगढ़ से प्लाई लादकर रीवा मध्य प्रदेश के लिए चले थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर मसाना के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण उनके कैंटर की जोरदार टक्कर ट्रक में लगे कंटेनर के पिछले हिस्से हो गई। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें धर्मेंद्र फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वह किसी तरह केबिन से बाहर निकला और अनूप को खींच कर बाहर निकाला, मगर धर्मेंद्र के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!