हरियाणा चुनाव 2019: कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन

Edited By Isha, Updated: 09 Oct, 2019 10:56 AM

congress leader and former state minister sampat singh will join bjp today

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की  मौजूदगी में भाजपा पार्टी ज्वॉइन करेंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने फैसला लिया कि वे भाजपा ज्वॉइन करेंगे। उनके पीए

डेस्क: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की  मौजूदगी में भाजपा पार्टी ज्वॉइन करेंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने फैसला लिया कि वे भाजपा ज्वॉइन करेंगे। उनके पीए अमित ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत सिंह महम रैली में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि संपत सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं लोकसभा चुनाव के दौरान ही शुरू हो गई थीं, लेकिन यह बात सिरे नहीं चढ़ी। अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उनको टिकट न दिए जाने से वे कई दिनों से पार्टी नेतृत्व से खफा थे। छह अक्तूबर को वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से रोहतक में तिलियार लेक पर मिले थे, तब उनके भाजपा में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।


हालांकि उन्होंने इस बारे में कहा था कि वे दिल्ली से लौटते समय तिलियार लेक पर रुके थे। वहां मुख्यमंत्री भी आए हुए थे तो अनौपचारिक राम-राम हुई थी। सात अक्तूबर को संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारवार्ता करके अपने दिन का गुबार निकाला था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक के आरोप लगाए थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!