Edited By Vivek Rai, Updated: 14 May, 2022 07:36 PM
आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित की हत्या करने के बाद घाटी में बनी स्थिति पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। अनुच्छेद 370 के जरिए कश्मीर को अलग दर्जा देने का मतलब आतंकवाद को देश में पैदा करने के बराबर था।...
चंडीगढ़/अंबाला(धरणी): आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित की हत्या करने के बाद घाटी में बनी स्थिति पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। अनुच्छेद 370 के जरिए कश्मीर को अलग दर्जा देने का मतलब आतंकवाद को देश में पैदा करने के बराबर था। कांग्रेस का राज, देश में आतंकवाद को फैलाने का एक बड़ा कारण है।
गृह मंत्री विज आज जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में वापिसी के लेकर कांग्रेस, चिंतन शिविर के जरिए रास्ता ढूंढ रही है। इसके जरिए कांग्रेस वाले भाजपा को घेरने का प्लान तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, संघ परिवार वर्सेस गांधी परिवार कैंपेन भी चलाने जा रही है। इस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि जनता दोनों का राज देख चुकी है और 70 साल हिंदुस्तान ने कष्ट झेला है। अब लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।
गांधी परिवार को कनसेशन देने के लिए बनाया फार्मूला- विज
कांग्रेस द्वारा एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी बनाने के साथ ही एक फैसला भी लिया गया था। इसके अनुसार यदि एक परिवार के दो लोग लगातार पांच सालों तक सक्रिय रहे हैं, तो दोनों को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है। इस पर अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, ‘गांधी परिवार को कनसेशन देने के लिए यह फार्मूला बनाया गया है’।
लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म- विज
हर शनिवार को अनिल विज अंबाला छावनी में अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। विज के इस जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग समस्याएं लेकर आते हैं। इन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अनिल विज तुरंत एक्शन लेते हैं। इसलिए विज के जनता दरबार मे शिकायकर्ताओ की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों की समस्याओं पर काम करना मेरा धर्म और मैं उस पर निरंतर काम करता रहूंगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)