कांग्रेस,इनैलो ने सगे-संबंधियों का ही भला किया, जनता से इनका कोई लेना-देना नहीं : अरविंद शर्मा

Edited By kamal, Updated: 05 May, 2019 11:30 AM

भाजपा प्रत्याशी डा.अरविंद शर्मा ने कहा कि वंशवादी कांग्रेस और इनैलो ने अपना व सगे-संबंधियों का ही भला किया...

रोहतक(का.प्र.): भाजपा प्रत्याशी डा.अरविंद शर्मा ने कहा कि वंशवादी कांग्रेस और इनैलो ने अपना व सगे-संबंधियों का ही भला किया है,इनके लिए जनता कोई मायने नहीं रखती जिसका हिसाब अब 12 मई को जनता कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जनता के प्रेम व सहयोग की बदौलत जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाएगी। हरियाणा की जनता एक बार फिर कांग्रेस,इनैलो व जजपा के परिवारवाद की राजनीति का सामना कर रही है।

अब लोकसभा चुनाव में हार के साथ ही इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी व हरियाणा की जनता को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने हार के डर से पिता-पुत्र पूरी तरह से घबरा गए हैं।
अरविंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई नहीं हो सकता। मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा व देश का नाम विश्व में करने की दिशा में कितने काम किए हैं,किसी से छिपे नहीं हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!