2009 में कांग्रेस ने मंजूर किया था निफ्ट, भाजपा उद्घाटन करके ले रही श्रेय: विजय बंसल

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jul, 2022 07:06 PM

congress approved nift bjp credit inaugurating vijay bansal

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफट का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया जिसको लेकर हरियाणा...

चंडीगढ़ (धरणी) : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफट का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया जिसको लेकर हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट ने भाजपा नेताओ पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए है। विजय बंसल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 2009 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलवाई गई थी जबकि 2014 से केंद्र और राज्य में शासन में आई भाजपा सरकार आंखे बंद करके बैठी रही। इस निफ्ट के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा 2009 में सेक्टर 23 पंचकुला में जमीन अलाट की गई थी।

8 साल तक इस प्रोजेक्ट को लंबित रखने के बाद अब इस निफट का उद्घाटन करके झूठा श्रेय लेने का काम भाजपा कर रही है।विजय बंसल ने यह भी मांग की है कि शिवालिक क्षेत्र एक पिछड़ा क्षेत्र है,यहां पहले ही आधुनिक शिक्षा का अभाव है ऐसे में जिला पंचकूला,अम्बाला और यमुनानगर के बच्चो के लिए 50 प्रतिशत का आरक्षण नियमानुसार किया जाए। विजय बंसल ने बताया कि जब से भाजपा शासन में आई है तब से अब तक इस इलाके को कोई नया प्रोजेक्ट नही दिया गया जबकि यहां विश्वविद्यालय बनाने के दावे भी खोखले साबित हुए है।

एचएमटी जैसे विश्वस्तरीय उद्योग को बंद करके लाखो क्षेत्रवासियों को बेरोजगार कर दिया है। पहले यह निफ्ट संस्थान कांग्रेस के समय मानकपुर में मंजूर हुआ था जिसे पंचकूला शिफ्ट कर दिया गया था।कांग्रेस पार्टी द्वारा मंजूर किए है प्रोजेक्ट का उद्घाटन भाजपा की ओर से आमजन के लिए कोई सौगात नही है,बल्कि भाजपा नेता इस बात का जवाब दे कि यह प्रोजेक्ट लेट क्यों हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!