14 जून तक आधार कार्ड को लेकर निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो जाएगी दिक्कत

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2025 12:17 PM

complete this important work regarding aadhar card by 14th june

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून तक है।

जींद: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून तक है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे समय रहते अपडेशन करा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने और अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए। इसे अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
 
नागरिक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर भी इसे अपडेट कराया जा सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!