कंपनी की महिला अधिकारी से होटल में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Aug, 2024 07:10 PM

company official assault by another in gurgaon hotel

सेक्टर-29 के एक होटल में मीटिंग के लिए आई महिला अधिकारी से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 के एक होटल में मीटिंग के लिए आई महिला अधिकारी से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से नोएडा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह यूएसए बेस्ड कंपनी में वरिष्ठ पद पर है। वह कंपनी के एक क्लाइंट रणजीत सिंह के साथ कंपनी मीटिंग के लिए गुड़गांव के सेक्टर-29 में आई थी। यहां मीटिंग के बाद वह रणजीत के साथ होटल में थी। आरोप है कि यहां रणजीत सिंह ने शराब पी और नशे में उसके साथ अभद्र हरकत करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में महिला अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

वहीं, सेक्टर-40 पुलिस ने बताया कि सेक्टर-31 की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 28 अगस्त को अपने घर के पास घूम रही थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की है। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें सेक्सुअल हरासमेंट भी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!