Weather: हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, इस दिन होगी बारिश...पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Jan, 2025 08:41 AM

cold will increase in haryana it will rain on this day

हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सूबे के 4 जिलों अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सूबे के 4 जिलों अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में भी धुंध छाई रहेगी। वहीं महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में मौसम साफ रहेगा। 

बताया जा रहा है कि धुंध के कारण अंबाला या यमुनानगर से करनाल-पानीपत होते हुए सोनीपत के रास्ते दिल्ली आने–जाने वालों के लिए गाड़ी चलाने में मुश्किल होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन भिवानी की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं अंबाला और नारनौल में दिन में सबसे कम तापमान रहा।

11-12 जनवरी को बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग के अनुसार कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!