CM सैनी का बच्चों को 'सरप्राइज', अचानक स्कूल बस में चढ़े...हैरान रह गए छात्र, हाथ मिलाकर बढ़ाया उत्साह

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Aug, 2026 08:39 PM

cm saini s  surprise  for children he suddenly boarded a school bus leaving st

कैथल दौरे के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव अरनैचा में सड़क पर एक स्कूली बस में सवार

चंडीगढ़ : कैथल दौरे के दौरान वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव अरनैचा में सड़क पर एक स्कूली बस में सवार होकर स्कूली बच्चों से मिलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे हैरान हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों से बातचीत की तथा उनसे हाथ मिलाया तो बच्चे गदगद नजर आए।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव अरनैचा में सड़क पर एक स्कूली बस में सवार होकर स्कूली बच्चों से मिले। दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल के गांव जड़ौला में आयोजित संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना समारोह में भाग लेने के बाद वापस जाते हुए गांव अरनैचा में एक कार्यकर्ता के घर गए थे। 

PunjabKesari

यहां एक स्कूली बस उनके काफिले के पास पहुंचीं तो मुख्यमंत्री उस स्कूल बस में बच्चों से मिलने के लिए सवार हो गए। एकाएक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर बच्चे गदगद हो गए। मुख्यमंत्री से मिलते हुए बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

मुख्यमंत्री बच्चों से हाथ मिलाने लगे तो बच्चे और भी खुश हो गए। मुख्यमंत्री ने कई बच्चों से बातचीत भी की। सभी बच्चों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बस से उतरे तो बच्चे हाथ हिलाते नजर आए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!