नामांकन से पहले सीएम सैनी ने रूठे कार्यकर्ता को घर पहुंच कर मनाया, नाराज शमशेर ने भी भरा था पर्चा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 May, 2024 07:44 PM

cm saini convinced angry worker shamsher singh

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नाराज चल रहे कार्यकर्ता शमशेर सिंह नैन को मना लिया है। बीते कई दिनों से शमशेर सिंह नैन भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भी भरा था...

करनालः प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नाराज चल रहे कार्यकर्ता शमशेर सिंह नैन को मना लिया है। बीते कई दिनों से शमशेर सिंह नैन भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भी भरा था, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना नामांकन भरने से पहले अपने कार्यकर्ता शमशेर सिंह नैन के घर पहुंचे और उनको मनाया। शमशेर सिह नैन की धर्मपत्नी ने इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी को राखी बांधा। 

PunjabKesari

बता दें कि शमशेर सिंह नैन को भारतीय जनता पार्टी में जुड़े 23 वर्ष हो गए हैं। इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी बड़े मार्जिन के साथ जीत दर्ज करेगी और करनाल विधानसभा का उपचुनाव में भी जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देने जा रही है। अबकी बार हरियाणा में 11 कमल खिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की हर योजनाओं को मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरा किया।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता अपना प्यार और आशीर्वाद देकर कमल का फूल खिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह में अग्रसर हुआ है और विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वहीं नाराज चल रहे कार्यकर्ता शमशेर सिंह नैन ने कहा कि बिना शर्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हें मना लिया है और वह पार्टी के साथ खड़े हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!