विकास चौधरी हत्याकांड को नहीं बनाना चाहिए राजनीतिक मुद्दा: मुख्यमंत्री (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 28 Jun, 2019 09:40 PM

रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड को लेकर कहा कि विपक्ष को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। मामले को लेकर पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड को लेकर कहा कि विपक्ष को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। मामले को लेकर पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोगों को अहम जिम्मेदारी देने से पहले पार्टी को सोचना चाहिए था कि सबको पता है कि कांग्रेस ने हमेशा अपराधिक प्रवृति के लोगों को संरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस तरह राजनीति नहीं करनी चाहिए। वहीं बाबा राम रहीम पैरोल मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री बिना कुछ कहे चले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!