मुख्यमंत्री के पूर्व प्रेस सचिव प्रवीण अत्रे के छोटे भाई का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Nov, 2024 05:20 PM

cm s former press secretary praveen atre s younger brother passes away

वह अपने परिवार के साथ पेहवा में रह रहे थे। संजय अत्रे के निधन पर प्रदेश के कई राजनेताओं के साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक जताया है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व प्रेस सचिव प्रवीण अत्रे के छोटे भाई संजय अत्रे का बीती 2 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ पेहवा में रह रहे थे। संजय अत्रे के निधन पर प्रदेश के कई राजनेताओं के साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक जताया है। मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी और महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने भी संजय अत्रे के निधन पर शोक जाहिर किया है। भाई के निधन के चलते प्रवीण अत्रे भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर पेहवा पहुंच गए हैं। चार नवंबर को पेहवा के रामलीला भवन में संजय अत्रे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!