सीएम खट्टर का बड़ा बयान- खेड़की दौला टोल प्लाजा हटना तय

Edited By Shivam, Updated: 08 Jan, 2020 09:37 PM

cm khattar s big statement kherki daula toll plaza set to shrink

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाया जाना तय हो चुका है...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाया जाना तय हो चुका है और इसके स्थानांतरण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। टोल स्थानांतरित करने वाली एजेंसी ने टोल प्लाजा का निर्माण करने तथा इसे स्थानांतरित करने के लिए एक वर्ष का समय मांगा है।

मुख्यमंत्री बुधवार को गुरुग्राम में रियल स्टेट से जुड़े हितधारकों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश में पहली बार आम बजट बनाने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने के लिए शुरू की गई प्री-बजट परामर्श बैठक के दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री ने रियल एस्टेट से जुड़े प्रतिनिधियों से बात करके उनसे बजट में शामिल करने योग्य सुझाव आमंत्रित किए। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधि इस बात से खुश थे कि प्रदेश में पहली बार इस तरह की पहल करके आम बजट बनाने से पहले विभिन्न वर्गों की राय ली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!